रुद्रप्रयाग में शुरू हुई अधिकारियों और जिला पंचायत सदस्यों की कार्यशाला–

by | Nov 22, 2022 | चमोली, प्रशासन, बैठक | 0 comments

सतत विकास लक्ष्य पर हुई चर्चा, ग्रामीण विकास का तैयार किया जाएगा खाका– 

रुद्रप्रयागः  पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को सतत विकास लक्ष्य 2030 के सम्बंध में रेखीय विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने किया। जिला विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में सभी लोगों से टीम भावना के साथ सतत विकास लक्ष्य के 17 उद्देश्यों एवं 09 थीम पर मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यशाला की सफलता की कामना की। 

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप भंडारी ने जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि जन लाभकारी प्रशिक्षण कार्यशाला में जन प्रतिनिधियों को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए जिससे सतत विकास लक्ष्य की 09 थीम पर सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना चाहिए जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम ब्यक्ति तक पहुंच सके। 

मुख्य प्रशिक्षक डॉ डीएस पुंडीर ने सतत विकास लक्ष्य की थीम गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गाँव, स्वस्थ  एवं बाल हितैषी गांव के स्थानीयकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला व बाल संरक्षण एवं बाल पंचायत को महत्व देने का आग्रह किया।इस अवसर पर हरिप्रसाद ममगाईं ने 09 थीम की पांचवीं थीम स्वच्छ और हरा भरा गांव एवं सातवीं थीम सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव के सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती को प्रोत्साहन व प्लास्टिक पॉलीथीन मुक्त गाँव की संकल्पना का आग्रह किया।

इस अवसर पर डॉ. किरण पुरोहित, बाल विकास अधिकारी, उप वन संरक्षक, डेयरी विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंता लोनिवि ने भी अपने अनुभवों से कार्यशाला को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन  मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चन्द्र पुरोहित द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!