बैठक में न पहुंचने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा–

by | Nov 23, 2022 | आस्था, चमोली, बैठक | 0 comments

संतानदायिनी अनसूया माता मेले की तैयारी बैठक में हुई कई विषयों पर चर्चा, 6 व 7 को आयोजित होगा मेला– 

गोपेश्वरः संतानदायिनी माता अनसूया मेला आगामी माह दिसंबर में 6 व 7 तारिख को आयोजित होगा। मेले को भव्य और दिव्य रुप दिए जाने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में मंदिर समिति और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि शाम को पांच बजे तक सभी देव डोलियां मंदिर तक पहुंच जाएंगी। बैठक में उरेड़ा के परियोजना अधिकारी के मौजूद न रहने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवंबर तक पैदल मार्ग व मंदिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम तक पैदल मार्ग के सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान को मंदिर परिसर व पैदल मार्ग में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और वन विभाग को मंदिर परिसर में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को मेले के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। उद्यान विभाग को मंदिर की साज-सज्जा के लिए फूलों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने और जिला पंचायत को मंदिर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई के लिए कहा गया है।

इस मौके पर अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिगंबर सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल, हरीश सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!