बेदम रहा व्यापारियों का आंदोलन, गोपेश्वर में लगेगा भव्य ट्रेड फेयर मेला–

by | Nov 24, 2022 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

पुलिस मैदान में सजने लगा मेला, मेले के विरोध में एकजुट नहीं दिखे व्यापारी–

गोपेश्वरः आखिरकार पुलिस मैदान में इस बार भी ट्रेड फेयर मेला पूरे भव्य रुप में दिखाई देगा। व्यापारियों ने ट्रेड फेयर के विरोध में कई जोरआजमाइश की, एक दिन बाजार बंद भी रखा, डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया, बावजूद इसके ट्रेड फेयर मेले के प्रस्तावित आयोजन को रुका नहीं पाए। बताया जा रहा है कि मेले के विरोध में व्यापारी भी एकजुट नहीं दिखे। 
गोपेश्वर पुलिस मैदान में पिछले कुछ सालों से ट्रेड फेयर मेला आयोजित होता है।

मेले में फल- सब्जी से लेकर फर्नीचर की दुकानें सजती हैं। इस बार नगर के व्यापारियों ने ट्रेड फेयर के विरोध में आवाज उठाई। उनका तर्क था कि कोरोना और ऑनलाइन व्यापार ने पहले ही बाजार को मंदा किया हुआ है। इस तरह के ट्रेड फेयर स्थानीय मेलों और बाजार के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर रहे हैं।

बाहरी लोग यहां के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को सीधा नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग थी कि इस तरह के ट्रेड फेयरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। यदि प्रशासन ट्रेड फेयर के आयोजन की अनुमति देता है तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर देंगे।

प्रशासन ने व्यापारियों की नहीं सुनीं, और अब पुलिस मैदान में ट्रेड फेयर का सामान भी पहुंचने लगा है। साफ है कि ट्रेड फेयर कुछ दिनों नगर की दुकानदारी को चौपट कर अपनी झोली भरकर ले जाएंगे और व्यापारी देखते ही रह जाएंगे। हालांकि कुछ व्यापारियों का कहना है कि ट्रेड फेयर का अभी भी पुरजोर विरोध करेंगे। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!