जयकंडी में ऑलवेदर रोड की आड़ में धड़ल्ले से हो रहा अतिक्रमण– 

by | Nov 25, 2022 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

तहसील प्रशासन की जांच में अवैध निर्माण के खुलासे के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ हाईवे पर जयकंडी में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य की आड़ में अतिक्रमण हो रहा है। पूर्व में प्रशासन की ओर से यहां अतिक्रमण को चिन्हित भी किया गया था, बावजूद इसके अतिक्रमण हो रहा है।

जयकंडी निवासी राकेश चंद्र डिमरी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अतिक्रमण को रुकवाने और पक्के निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के दोनों ओर से अतिक्रमण हो रहा है, जिससे उनके पैतृक आवासीय भवन को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। आम रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं।  बताया गया कि सुशील कुमार डिमरी की ओर से हाईवे के दोनों ओर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है।  पूर्व में तहसीलदार कर्णप्रयाग की ओर से अतिक्रमण स्थल की जांच की गई,

जिसमें भूमि सरकारी होनी पाई गई थी, इसके बावजूद भी यहां अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। यदि प्रशासन की ओर से इसी तरह उदासीनता बरती गई तो वो दिन दूर नहीं जब बदरीनाथ हाईवे के दोनों ओर की भूमि को कोई बेच कर चले जाएगा और रातों रात चार मंजिला होटल दिखाई देंगे। प्रशा‌सनिक अधिकारी भी सबकुछ देखकर भी आंख मूंदे हुए हैं। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!