आक्रोशः कनोल ग्राम पंचायत के गांवों तक सड़क पहुंचाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा प्रशासन–

by | Nov 26, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

छह साल से वन भूमि हस्तांतरण पर रुका सड़क का निर्माण, अब आंदोलन के मूड़ में ग्रामीण–

गोपेश्वरः नंदानगर विकास खंड के ग्राम पंचायत कनोल के बडगुना, शर्मा, गडगाड़, तेहज्या और प्राणमती गांव के ग्रामीण पिछले छह सालों से अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस मांग पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए सितेल-लेटालाञ-प्राणमती सड़क की घोषणा की, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का काम शुरू नही हो पाया है। अब ग्रामीण आंदोलन के मूड़ में हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मोटर मार्ग के वन भूमि की हस्तांतरण की कार्रवाई पूर्ण नहीं हुई तो 21 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर जनांदोलन के साथ ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।  

ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी, वन पंचायत सरपंच बलवंत सिंह नेगी और सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह माही ने बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे से भेंट कर शीघ्र सड़क निर्माण के लिए वन भूमि का मसला हल करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि लगातार एक माह तक आंदोलन करने के बाद 2018 में मुख्यमंत्री ने सड़क की घोषणा की, लेकिन तब से लेकर आज तक लोनिवि के अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण की ओर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।

जब भी विभागों से इस विषय में पूछताछ़ की जाती है तो जबाव मिलता है कि फाइल सर्किल ऑफिस पौड़ी को भेज रखी है। 2022 में आक्रोशित प्राणमती और बड़गुना गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था, तब तहसीलदार और वन विभाग के रेंजर ने सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन यह सिर्फ कोरा आश्वासन निकला।  

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!