ठगीः प्रोफेसर से हुई साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 8.50 लाख रुपये–

by | Nov 27, 2022 | ठगी, हरिद्वार | 0 comments

एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर ली बैंक खाते की डिटेल, उसके बाद खाते से रकम साफ–

 हरिद्वारः  गुरुकुल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर साइबर ठगी के शिकार हो गए। प्रोफेसर के खाते से लाखों रुपये की ठगी हो गई। बिजली ‌का कनेक्शन और बिल के नाम पर मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर बैंक खाते से साढ़े आठ लाख रुपये उड़ा दिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रो. रमेश चंद्र दूबे गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात हैं। 24 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग दो नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऊर्जा निगम का अधिकारी बताते बिजली का कनेक्शन और बिल को लेकर बातचीत की और मोबाइल फोन में एक एल्पीकेशन डाउनलोड कराने के साथ ही बैंक खाते के बारें में जानकारी जुटा ली।

प्रोफेसर ने बिना कुछ समझे मोबाइल फोन में एल्पीकेशन डाउनलोड कर ली। लेकिन कुछ देर बाद ही मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। एक खाते से साढ़े छह लाख रुपये और दूसरे खाते से दो लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई। पुलिस को मामले में शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!