चमोलीः धूमधाम से मनाया गया एनसीसी का 74वां स्थापना दिवस–

by | Nov 29, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

जीआईसी गोपेश्वर में हुआ आयोजन, एनसीसी कैडेट्स और अ‌ाफिसरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान– 

गोपेश्वरः वन यूके बटालियन एनसीसी की ओर से मंगलवार को एनसीसी का 74वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 155 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

आदर्श इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक राणा ने कैडेट्स से एनसीसी के उद्देश्य एकता और अनुशासन को चरितार्थ करने का आह्वान किया। कहा कि कैडेट्स को ईमानदार, सत्यनिष्ठ, चरित्रवान और नेतृत्व के गुणों से परिपूर्ण होना चाहिए।

प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने कैडेट्स को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। इस मौके पर कैप्टेन रविंद्र सिंह फरस्वाण, कुंवर सिंह रावत, मदन सिंह नेगी, संजय पुरोहित, मातबर सिंह नेगी, हवलदार नरेश, आनंद, उमराव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कैडेट्स ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। जिसमें 15 कैडेट्स और 4 एनसीसी ऑफिसर शामिल थे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!