कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन समिति ने जिलाधिकारी के सम्मुख उठाए घाटी के मुद्दे– 

by | Nov 29, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

भेंटा-भर्की सड़क पर दो जगहों पर पुलिया निर्माण और हेलंग से उर्गम तक सड़क सुधार की मांग रखी– 

गोपेश्वरः  कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन समिति के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। डीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन भेजा गया।

उन्होंने निर्माणाधीन भेंटा-भर्की चक उर्गम (16.75 किमी) सड़क पर उनियाणा और गरसा गदेरे पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। कहा गया कि यह सड़क आगामी वर्षों में तीर्थाटन और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। कहा कि पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित की जा रही इस सड़क पर उनियाणा और गरसा गदेरे पर पूर्व में पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत थे, लेकिन बाद में पुलिया निर्माण को हटा दिया गया।

कहा गया कि बरसात में ये गदेरे उफान पर रहते हैं, जिससे यातायात लंबे समय तक बाधित रहेगा। उन्होंने उनियाणा गदेरे पर 35 मीटर और गरसा गदेरे पर 25 मीटर पुलिया निर्माण की स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। कहा गया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग की स्थिति काफी बदहाल बनी हुई है।

क्षेत्र में कल्पेश्वर ध्यान बदरी मंदिर हैं, जिसके चलते यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। 9 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली इस सड़क पर ग्रामीणों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क पर न तो नाली बनी है न ही स्क्रबर बने हैं। गड्ढों में तब्दील सडक़ पर चलना मुश्किल हो रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र मोटर मार्ग की मरम्मत कराई जाए। जल्द उनकी मांग पर काम नहीं किया गया तो स्थानीय लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!