हक लेकर रहेंगेः पेंशन हुंकार रैली में प्रदेश से जुटेंगे पांच हजार से अधिक कर्मचारी–

by | Dec 9, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी होंगे शामिल, पढें किन-किन प्रदेशों में बहाल हो गई पुरानी पेंशन– 

गोपेश्वरः  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की ओर से 18 दिसंबर को कर्णप्रयाग में प्रस्तावित पेंशन हुंकार रैली में प्रदेश से पांच हजार से अधिक कर्मचारी शिरकत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय, प्रांतीय और दोनों मंडलों के पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण और महाससचिव सतीश कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से आच्छादित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक भी हुंकार रैली में आकर मोर्चा को समर्थन देंगे।

रैली प्रांतीय स्तर की होगी। रैली के सफल आयोजन को लेकर विकासखंड स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संकुल स्तर पर टीमें गठित कर जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल होकर समर्थन देंगे।

रैली में प्रदेश पूरे प्रदेश से पांच हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब ने पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में इसे पास करने की बात कही है। इससे उत्तराखंड में भी कर्मचारियों में आस जगी है। 

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!