नकली फौजी बनकर लोगों को ठगने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया– 

by | Dec 12, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग के जिस होटल में खाया खाना, उसी होटल मालिक की बाइक लेकर हुआ फरार– 

रुद्रप्रयागः सेना की वर्दी पहनकर अपने को सेना का जवान बताकर लोगों से ठगी करने वाला नकली फौजी युवक आखिरकार पुलिस गिरफ्त में आ गया। यह युवक रुद्रप्रयाग सेना कैंटीन में लोगों को सस्ता माल दिलाने का झांसा देकर भी ठगी करता था। पुलिस ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जिसके बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

बीते 11 दिसंबर को सुरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम छानी तहसील पैठाणी, जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी जवाड़ी बाईपास रुद्रप्रयाग ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में दी शिकायत में कहा कि सेना की वर्दी पहनकर अपने को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताते हुए एक अज्ञात युवक ने उनके होटल में खाना खाया। इसी दौरान उसने भरोसे में लेकर आर्मी कैन्टीन से सस्ता सामान दिलाने का झांसा दिया और उनकी मोटर साइकिल यूके 12सी 1250 एफजेड व 3000 रुपये लेकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल को आर्मी वर्दी पहने उक्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिए उनके ही नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों का गठन करते हुए उक्त फर्जी फौजी की धरपकड़ शुरू की।

पुलिस को अभियुक्त 22 वर्षीय हिमांशु नेगी पुत्र संजय सिंह नेगी, निवासी बैंरागना मण्डल थाना गोपेश्वर जिला चमोली जो कि आर्मी की वर्दी पहने था को उसके द्वारा ले गई मोटर साइकिल सहित स्थान लंगासू, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली से गिरफ्तार किया गया।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!