चमोलीः जिलाधिकारी ने दिए वाहन दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश–

by | Dec 12, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

‌गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर वाहन दुर्घटना में हो गई थी दो की मौत– 

गोपेश्वरः तहसील चमोली के अन्तर्गत गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के समीप दिनांक 04 दिसंबर को समय रात्रि 8.30 बजे वाहन संख्या यू.के. 11टीए-8055 बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे। जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि तीन व्यक्ति घायल हुए है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली हिमांशु खुरान के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है।

जॉच अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में 07 दिनों के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!