सैकोट गांव में स्वास्थ्य शिविर में 460 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण– 

by | Dec 18, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

शिविर में उमड़ा लोगों का हुजूम, रोटरी क्लब अलकनंदा वैली उत्तराखंड की ओर से आयोजित किया गया शिविर–

गोपेश्वरः रोटरी क्लब अलकनंदा वैली उत्तराखंड की ओर से प्राथमिक विद्यालय सैकोट में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने क्षेत्र के करीब 460 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

वरिष्ठ फिजीशियन डा. एसडी जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. बीपी चौधरी, ईएनटी विशेषज्ञ डा. आरएस चौहान, दंत रोग विशेषज्ञ डा. प्रशांत पंवार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मोहित कुमार के साथ ही कई अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रो. एसपी काला ने बताया कि शिविर में गांव-गांव से मरीज पहुंचे थे, चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाईयां वितरित की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर आयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा की, साथ ही समय-समय पर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद में लचर स्वास्थ्य सेवा के चलते कई ग्रामीणों को आर्थिक और समय का नुकसान उठाना पड़ता है।

इस मौके पर हरीश सेमवाल, उमेश चंद्र थपलियाल, चंडी थपलियाल, शंकर रावत, आशीष थपलियाल, अनुराग, दीपक पंवार, अशोक, भूपेंद्र, प्रदीप, दर्शन नेगी, अनिल सती, दीपक, रजनीश पुरोहित, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बिरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!