गोपेश्वरः छात्र संघ में एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द– 

by | Dec 22, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

गोपेश्वर महाविद्यालय प्रशासन की दो सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई– 

गोपेश्वरः एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर महाविद्यालय प्रशासन से एबीवीपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव सिंह के नामांकन को रद्द करने की मांग उठाई थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को जांच के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने गौरव सिंह का नामांकन रद्द कर दिया है। इस मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में जमकर हंगामा भी किया था।

मामले को लेकर एनएसयूआई का प्रत्याशी महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया था। गोपेश्वर महाविद्यालय में एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीरज सिंह ने 21 दिसंबर को प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष पद के ही दूसरे प्रत्याशी गौरव सिंह द्वारा अवैध रुप से महाविद्यालय में प्रवेश पाने व छात्र संघ चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था।

नीरज ने कहा कि गौरव ने 2021 में शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर (घाट) में बीए में प्रवेश लिया था और अनुत्तीर्ण हुआ, इस वर्ष उसने गोपेश्वर महाविद्यालय में भी बीए प्रथम वर्ष में ही प्रवेश लिया है। जबकि नियमानुसार, किसी संकाय में अनुतीर्ण होने पर उसी संकाय में किसी अन्य महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया जा सकता है। लेकिन प्रवेश के दौरान गौरव ने आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया था, जिसमें उसने गत वर्ष संबंधित संकाय में किसी अन्य महाविद्यालय में प्रवेश न लेने ‌की बात कही है।

बृहस्पतिवार को मामले की जांच के लिए प्राचार्य रचना नौटियाल ने महाविद्यालय की दो सदस्यीय टीम डा. बीसी शाह और डा. एके सैनी को घाट महाविद्यालय भेजा। जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद प्राचार्य ने प्रवेश समिति और छात्र संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आख्या पर गौरव सिंह का उपाध्यक्ष पद पर नामांकन रद्द कर दिया है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!