चमोलीः मोबाइल निगरानी सिस्टम का ग्राम प्रधानों ने किया विरोध–

by | Jan 5, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रधान संगठन ने जताया आक्रोश, पढ़ें क्या है मोबाइल निगरानी सिस्टम–

गोपेश्वर। प्रधान संगठन चमोली ने मनरेगा के तहत मोबाइल निगरानी सिस्टम का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

प्रधान संगठन का कहना है कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परीस्थिति वाला राज्य है। यहां कई गांवों में नेटवर्क नहीं है। कई जगह बहुत कम नेटवर्क आता है। ऐसी स्थिति में यहां मोबाइल निगरानी सिस्टम लागू करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर बनाए गए सिस्टम की प्रक्रिया को हर दिन जटिल बनाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा के तहत एक ग्राम पंचायत में 20 कार्यों की बाध्यता सही नहीं है। कार्यों को लेकर पुरानी व्यवस्था खत्म करने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य लगभग शून्य हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त से ग्राम पंचायतों को मिलने वाले 15वें वित्त की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। जबकि पंचायती राज विभाग की ओर से अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना बनाने का आदेश जारी किया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को कोरोना प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये और ग्राम पंचायत आपदा निधि के रूप में 10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी ग्राम प्रधान को इस मामले में एक पैसा नहीं मिला है। जिससे ग्राम प्रधान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, लासी के प्रधान नयन कुंवर, माजोठी के प्रधान पूरण सिंह फरस्वाण, साबरी सैंण के प्रधान शंकर रावत, खैनुरी के प्रधान बीरेंद्र फरस्वाण, सरतोली के प्रधान नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!