जोशीमठ आपदा बुलेटिनः भू धंसाव से असुरक्षित हुए 21 भवन टूटेंगे–

by | Jan 19, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments


तिरछे हुए कॉमेट व स्नोक्रेस्ट होटलों को भी प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कराया खाली– 

जोशीमठः  भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ में असुरक्षित हो चुके 21 भवनों को तोड़ा जाएगा। स्नोक्रेस्ट व कॉमेट होटल को खाली करवाया गया है, जबकि ला‌ेक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के साथ ही अन्य भवनों को तोड़ने का काम जारी है। मनोहर बाग वार्ड में 80 साल पुराने मकान को तोड़ने का काम भी शुरु हो गया ह। 

नगर में होटल माउंट व्यू और मलारी इन को तोड़ने का काम सबसे पहले शुरू हुआ। भवनों में बढ़ती दरारों को देखते हुए कई अन्य भवन भी तोड़े जा रहे हैं। नगर में आवासीय और व्यवसायिक कुल २१ भवनों को तोड़ा जा रहा है। जिसमें दो होटलों के अलावा लोनिवि का अतिथि ग्रह, तीन आवासीय भवन और जेपी कॉलोनी के 15 घर शामिल हैं। जबकि प्रशासन ने तिरछे हो रहे दो अन्य होटलों कामेट और स्नोक्रेस्ट को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा दिया है। इन होटलों में भी दरारें बढ़ती हैं तो इनको भी डिस्मेंटल के आदेश जारी हो सकते हैं। वहीं जेपी कॉलोनी में असुरक्षित हो चुके 15 आवासीय घरों को कंपनी की ओर से ही तोड़ा जा रहा है।

जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के बाद नगर में पहले सरकारी भवन लोनिवि के वीआईपी गेस्ट हाउस को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। साथ ही भगवती प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, मदन प्रसाद और यमुना प्रसाद के भवन को भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।

सुनील वार्ड में दिनेश लाल पुत्र जमुनी मिस्त्री के आवासीय भवन को भी तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। सीबीआरआई रुड़की की टीम ने भवन को डिस्मेंटल की श्रेणी में रखा है। इसके साथ ही तोड़े जाने वाले आवासीय भवनों की संख्या तीन हो गई है।

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!