देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा में एक महिला से ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी थी, लेकिन अकेली महिला का फायदा उठाकर ट्रक चालक ने तीनधारा से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने महिला को ट्रक से बदहवास स्थिति में बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मामला बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे का है। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस की ओर से महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देवभूमि उत्तराखंड में ऐसी घिनौनी हरकत चिंता बढ़ाने वाली है। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके राज्य में प्रवेश पर ही पाबंदी लगा देनी चाहिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में उबाल है।
तीनधारा में ट्रक चालक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार–
by laxmi Purohit | Aug 12, 2021 | दुष्कर्म | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
