कार्रवाईः पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी की संपत्ति कुर्क–

by | Feb 4, 2023 | कार्रवाई, पौड़ी | 0 comments

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल पौने तीन करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने हेतु जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट–
पौड़ीः अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड से सम्बन्धित मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उत्तराखण्ड़ के जनपद हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल में अपने होटल/रिजोर्ट तथा उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित किया गया। जिस सम्बन्ध में जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव (वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार) के सुपुर्द की गयी। 
विवेचक द्वारा अभियुक्तगणों की आपराधिक कृत्य कर अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो पाया कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पुत्र डा0 विनोद आर्य, निवासी-आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार, हाल-निवासी- वनन्तरा रिजोर्ट गंगापुर, पौड़ी गढ़वाल के द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों सौरभ भाष्कर एवं अंकित उर्फ पुलकित के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुये क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। अभियुक्त पुलकित आर्य एवं उसके गैंग के सदस्यों के इस प्रकार की आपराधिक कृत्यों से आम जनता में भारी आक्रोश पनपने के कारण प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किये गये। गैंग के लीडर पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराध करते हुये अवैध रुप से धन अर्जित किया गया है। 
अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में  ₹ 32,00000/- की, सजनपुर पीली में ₹ 47,94,615/- एवं ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल 61,98,400 रुपये भूमि अवैध रुप से अर्जित की गयी है। साथ ही अभियुक्त द्वारा एक ऑडी कार संख्या UK08AK-6364 कीमती ₹40 लाख व एक टाटा सफारी संख्या UK08P0212 कीमती ₹14 लाख के वाहन अवैध रुप से क्रय किये गये हैं। इस प्रकार अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में कुल ₹ 1,75,95,615/- की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी  उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की गयी है।
इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल में अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से सरकारी (वन भूमि) पर अतिक्रमण करते हुये गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत रु0 1,06,88,000/-की भूमि अर्जित की गयी है। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है। अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी में कुल ₹ 2,82,83,615 की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!