हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग निर्माण के पक्ष में उतरे क्षेत्रीय लोग– 

by | Feb 4, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

कहा- जोशीमठ में भू-धंसाव से असुरक्षित हो गया हाईवे, बाईपास मार्ग से करवाई जा सकती है यात्रा वाहनों की निकासी–  

गोपेश्वरः पैनखंडा क्षेत्र के लोग निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के पक्ष में आगे आए हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। कहा गया कि चारधाम यात्रा को सुचारु रखने के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण बेहद जरुरी है। 

स्थानीय लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि आगामी अप्रैल माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इस यात्रा पर पहाड़ की बड़ी आबादी निर्भर रहती है। लेकिन जोशीमठ में हाईवे पर जगह-जगह दरार आने और धंसने से वाहनों के अवागमन को खतरा हो सकता है।

यात्रा पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए जब तक जोशीमठ में हाईवे की स्थिति ठीक नहीं हो जाती तब तक हेलंग-मारवाड़ी बाईपास को बनाया जाए। जिससे यात्रा को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके। जल्द से जल्द बाईपास निर्माण शुरू कराने का आदेश दिया जाए।

उनका कहना है कि यह बाईपास मार्ग क्षेत्र और खासकर बदरीनाथ यात्रा के लिए लाइफलाइन का काम करेगा। क्षेत्र के दिनेश मेहता, लक्ष्मण मेहता, बलदेव मेहता, हरीश भट्ट, गिरीश भट्ट, राजेश मेहता, राजदेव मेहता, भगत सिंह मेहता, धीरज मेहता सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र बाईपास मार्ग निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग की। 

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!