दुर्घटनाः नदी में ढूबे दो नाबालिग बच्चे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी– 

by | Feb 6, 2023 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, बच्चों की तलाश जारी– 

श्रीनगरः थाना देवप्रयाग के अंतर्गत नदी किनारे खेलने पहुंचे चार में से दो बच्चे नदी में ढूब गए। यहां धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे रविवार शाम को नदी किनारे 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए,

बच्चों ने बताया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जो कि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया जिसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी में कूट गया।

जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहाँ से डर कर भाग गए। इसके पश्चात  उन दोनों का पता नहीं चल पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया और पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचने एवं त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये बच्चों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। रविवार को रात से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन  अभी भी जारी है।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
error: Content is protected !!