दुर्घटनाः पहाड़ी से अचानक आए बोल्डरों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत– 

by | Feb 8, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था बाइक सवार, बदरीनाथ हाईवे पर अफरा-तफरी मची– 

कर्णप्रयागः बदरीनाथ हाइवे पर कर्णप्रयाग-गौचर के बीच पंचपुलिया के पास बुधवार को अपराह्न करीब 3ः30 बजे पहाडी से अचानक बडे बोल्डर/पत्थर गिरने से एक बाईक सवार व्यक्ति की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

तहसीलदार सुरेन्द्र देव सिंह ने बताया कि मोटर साईकिल वाहन चालक जगदीश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, उम्र 42 वर्ष जो कि सिरोली भटोली निवासी था। दुर्घटना के वक्त वाहन चालक कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था। पहाडी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से वाहन चालक की मृत्यु हुई है। संबधित व्यक्ति की पंचायतनामें की कार्रवाई थाना कर्णप्रयाग द्वारा की जा रही है।
यहां पिछले लंबे समय से बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हिल कटिंग का काम चल रहा है। यहां पर हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर चल रहे कार्य से घंटों वाहनों का जाम भी लग रहा है। बुधवार को भी कार्यदायी संस्था की ओर से हिल कटिंग कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी, लेकिन वाहनों की आवाजाही शुरु होते ही अचानक चट्टान से बोल्डर हाईवे पर आ गए। जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!