चमोलीः जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की प्र‌गति की समीक्षा–

by | Feb 9, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

सीडीओ को प्रत्येक सप्ताह मिशन के कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश, समय और गुणवत्ता का भी रखा जाए ध्यान– 

गोपेश्वरः  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वृहस्पतिवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत दूसरे चरण में अवशेष पेयजल पुर्नगठन योजनाओं को समयबद्वता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पूर्ण किया जाए। जिन योजनाओं के टेंडर होने बाकी है, उनका टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। वनभूमि संबधित प्रकरणों के लिए प्रभागीय वनाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जल जीवन मिशन कार्यो की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने को भी कहा। इस दौरान सभी डिविजनों के अन्तर्गत संचालित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार शैनी ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में 4924 एफएचटीसी का लक्ष्य है जिसमें से अभी तक 901 एफएचटीसी कर लिए गए है।

उन्होंने बताया कि 2 करोड से कम लागत की 444 डीपीआर में से 443 का टेंडर कर लिया गया है, जिसमें से 45 कार्य पूर्ण एवं 398 कार्य संचालित है। जबकि 2 से 5 करोड़ के 9 कार्यो में से 7 योजनाओं और 5 करोड़ से अधिक लागत की एक योजना पर भी कार्य प्रगति पर है। 854 कार्यो में 827 कार्यो का तीसरे पार्टी से निरीक्षण किया जा चुका है। जिले में 596 ग्राम पंचायत भवनों में से 584 भवनों में एफएचटीसी का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही सभी 1376 विद्यालयों और 953 आंगनबाडी केन्द्रों में भी एफएचटीसी कार्य पूर्ण हो गया है।

Latest News

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...
error: Content is protected !!