आक्रोशः गढ़वाल मंडल में छात्रों ने कहीं बाजार बंद तो कहीं सरकार का पुतला फूंका–

by | Feb 10, 2023 | आंदोलन, चमोली, रूद्रप्रयाग, रोजगार | 0 comments

 
अगस्त्यमुनि में सड़क पर उतरे शिक्षित बेरोजगार युवा, सरकार का पुतला फूंका, कहा लाठी नहीं रोजगार दो– 
अगस्त्यमुनि/गोपेश्वरः बेरोजगार युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज करने के विरोध में शुक्रवार को पूरे गढ़वाल मंडल में शिक्षित बेरोजगार युवाओं में आक्रोश रहा। कई जगहों पर बाजार बंद करवाए गए तो कहीं राज्य सरकार का पुतला फूंका गया।

भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है। अगस्त्यमुनि में छात्रा रक्षा रावत, प्रतिभा, अंकिता, जगवीर, नवीन बिष्ट, नवीन चमोला, आयुष, शुभम, रूपेश आदि ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। उनका कहना है कि राज्य का निर्माण युवाओं के रोजगार और चौमुखी विकास के लिए किया गया है। लेकिन इस छोटे से राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। कोई भी परीक्षा नहीं है जिसमें पेपर लीक का मामला सामने न आया हो,

आरोप लगाया कि घोटालों से सीधे तौर पर सरकार के मंत्री जिम्मेदार हैं। यही वजह है कि इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि राज्य बनाने के पीछे मंशा थी कि युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन यहां केवल नेताओं को ही रोजगार मिल रहा है, और युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

आक्रोशित युवाओं ने जवाहर नगर से लेकर अगस्त्यमुनि बाजार तक जबरदस्त जुलूस प्रदर्शन किया। इधर, गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने भी बाजार में सरकार के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!