आक्रोशः जोशीमठ में सड़क पर उतरे आपदा प्रभावित, निकाला मशाल जुलूस– 

by | Feb 10, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पुनर्वास सहित कई मांगें उठाई, जल्द पुनर्वास न होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी–

जोशीमठः अपनी विभिन्न मांगों के लिए जोशीमठ के आपदा प्रभावित फिर सड़क पर उतर गए हैं। शुक्रवार को शाम छह बजे आपदा प्रभावितों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया। आपदा प्रभावितों का कहना है कि एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक शासन से पुनर्वास पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि आपदा प्रभावितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो पाया है। मशाल जुलूस में आपदा प्रभावितों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जोशीमठ में बारिश हो रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ठंड की परवाह किए बिना आपदा प्रभावितों ने नगर में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के बाद सभी आपदा प्रभावित शिविरों में चले गए। आपदा प्रभावितों ने कहा कि अब अधिक समय तक राहत शिविरों में नहीं रहा जा सकता है। शासन स्तर पर पुनर्वास पर निर्णय लिया जाता तो आगे की सोचते, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मशाल जुलूस में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मीना डिमरी, देवेश्वरी शाह के साथ ही कई आपदा प्रभावित मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!