चमोलीः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत दो घायल–

by | Feb 10, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

प‌ुलिस ने घायलों को अस्पतालों में किया भर्ती, शाम छह बजे की है दुर्घटना–

पोखरीः पोखरी पीजी कॉलेज के पास शाम छह बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे पीजी कॉलेज पोखरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया।

जहां पर मनोज जोशी पुत्र पितांबर जोशी, उम्र 37 साल, निवासी गुगली, जिला चमोली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार यशवंत सिंह, उम्र 37 साल, पुत्र कनक सिंह और नंदन सिंह पुत्र गब्बर सिंह, 62 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गुगली घायल हैं। दोनों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!