आक्रोशः बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक–

by | Feb 13, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक के लिखित आश्वासन पर उतरा युवक–

उत्तरकाशीः  बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की जल्द रिहाई की मांग पर युवा आंदोलन पर उतारु हो गए हैं। सोमवार को बॉबी की रिहाई की मांग पर एक युवक यहां भारत संचार के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टावर के नीचे जमा युवाओं ने नारेबाजी की।

करीब दो घंटे तक टावर पर चढ़े रहने के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा और सीओ सुरेंद्र भंडारी ने इस मामले में लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक सोहन रावत टावर से नीचे उतर गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन को भी युवक को नीचे उतारने में खूब पसीना बहाना पड़ा। हुआ यूं कि सोहन ने सोमवार को ही दिन में बर्नीगाड़ में जुलूस प्रदर्शन के दौरान बॉबी पंवार की जल्द रिहाई न होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ने की धमकी दी थी। 

शाम को करीब पांच बजे सोहन रावत बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की शीघ्र रिहाई की जाए। सूचना मिलते ही कई बेरोजगार युवक भी टावर के पास पहुंच गए और ‌जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

इस घटना से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। युवक के परिजनों से बात की गई, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। देर शाम करीब सात बजे एसडीएम व सीओ के लिखित आश्वासन पर युवक टावर से नीचे उतर आया। प्रशासन ने युवक को उसके ‌खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया है।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!