गौचर में 8वीं वाहिनी आईटीबीपी ने अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित–

by | Feb 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments


 

पहली बार आयोजित किया गया सम्मान कार्यक्रम, 35 सेवानिवृत अधिकारी हुए शामिल– 

गौचरः   8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से शनिवार को बल से सेवानिवृत अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बल के महानिदेशालय के निर्देश पर सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में पहली बार धूमधाम से सेवानिवृत्त दिवस मनाया गया।

आईटीबीपी कैंप परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कमान अधिकारी (उप सेनानी) अशोक सिंह नेगी ने सबसे उम्रदराज सेवानिवृत्त अधिकारी दयाल सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात 35 सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ. गोविंद ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि बल की ओर से देश की सीमाओं की निगेहबानी के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!