अनहोनीः गदेरे में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका– 

by | Feb 26, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


चमोली के भतंग्याला क्षेत्र का मामला, राजस्व विभाग ने गदेरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया–

गोपेश्वरः  भतंग्याला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व उपनिरीक्षक ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर गदेरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, मृत‌क के पिता ने उसके साथ मौजूद चार अन्य युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदम दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

भतंग्याला गांव के सिरवा तोक के प्रकाश लाल ने राजस्व पुलिस को बताया कि उनका इकलौता पुत्र प्रियांशु (21) शनिवार को गांव के ही महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह और महेंद्र सिंह के साथ दिन में कहीं चले गया था। जब देर शाम तक प्रियांशु घर नहीं लौटा तो उनकी पत्नी ने साथ में गए युवकों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे मौके पर जाकर पटवारी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पिता प्रकाश लाल ने पटवारी को तहरीर देकर अपने बेटे की हत्या की आशंका जताकर चारों युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!