स्वच्छताः संत निरंकारी मिशन ने चलाया नंदाकिनी नदी के तटों पर सफाई अभियान– 

by | Feb 27, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments


सेवादारों ने सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज के विचारों को किया आत्मसात– 

नंदानगरः  संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को नंदाकिनी नदी के तटों पर सफाई अभियान चलाया गया। टनों कूड़े का निस्तारण कर नदी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए आम लोगों को जागरुक किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन की नंदप्रयाग शाखा के सेवादारों और महात्माओं की ओर से नदी किनारे टनों कूड़ा एकत्रित कर ट्रक के माध्यम से कूड़ा निस्तारण केंद्र नंदप्रयाग लाया गया। मिशन के सदगुरु मता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि प्रदूषण बाहर का हो या भीतर का, दोनों ही हानिकारक हैं।

जब जग स्वच्छ होगा, तभी मन भी स्वच्छ होगा। इस दौरान 150 सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर संयोजक पूरण सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष देवेश्वरी गौड़, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह आदि मौजूद रहे। 
संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने आम जनता को भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कहा गया कि जब गौ और गंगा का संरक्षण होगा, तभी मानव जीवन का अस्तित्व भी बचा रहेगा। और समाज भी प्रदूषण मुक्त होगा।
सफाई अभियान के बाद मिष्ठान वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इससे पूर्व सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!