उत्साहः धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय भंडारण निगम रामपुर का 67वां स्थापना दिवस– 

by | Mar 2, 2023 | रचनात्मक, रामपुर | 0 comments

सेवानिवृत कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, उपलब्धियों व सामाजिक दायित्वों पर हुई चर्चा–

रामपुरः केंद्रीय भंडार गृह आगापुर रामपुर ने केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) का 67वां स्थापना दिवस भव्य और धूमधाम से मनाया। इस दौरान मौके पर सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (गुण.) बदन सिंह और प्रबंधक (डिपो) दिग्विजय सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

साथ ही केंद्रीय भंडार गृह के मौजूदा प्रबंधक नितिन शर्मा (अधीक्षक), कनिष्ठ अधीक्षक विनोद प्रकाश, अधीक्षक पवन कुमार, तकनीकी सहायक रविंद्र सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में केंद्रीय भंडारण निगम की आज तक की उपलब्धियों, कार्य क्षेत्र और सामाजिक दायित्वों के प्रति किए जा रहे सराहनीय कार्यों के बारे में बताया गया। इस दौरान केंद्रीय भंडारण निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। 

error: Content is protected !!