चमोलीः पुलिस ने मां-बेटे को मिलाया, बेटे को सीने से लगाते ही छलक उठी मां की आंखें– 

by | Mar 2, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

मध्य प्रदेश से लापता बेटा महिला को जोशीमठ में मिला, 20 दिन से उत्तराखंड में कर रही थी बेटे को तलाश– 

जोशीमठः  मध्य प्रदेश के भोपाल से पांच महीने पहले खोया एक मां का बेटा जोशीमठ में मिला। पुलिस ने मां की सूचना पर एक दिन में ही बेटे को मां से मिला दिया। अपने इकलौते बेटे को सीने से लगाकर मां की आंखें छलक उठीं।जोशीमठ कोतवाली निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि 28 फरवरी को विमला सक्सेना पत्नी स्व. सुनील सक्सेना निवासी भोपाल मध्य प्रदेश ने जोशीमठ कोतवाली में आकर सूचना दी कि उसका 31 साल का बेटा अश्विन सक्सेना लापता है।

वह पिछल साल अक्टूबर माह में बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसने विभिन्न जगह पर बेटे की तालश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वह पिछले बीस दिन से उत्तराखंड के विभिन्न जगह पर जाकर बेटे को खोज रही है। महिला ने जोशीमठ पुलिस को बेटे की फोटो दिखाई और उसकी ढूंढखोज में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवक को ढूंढ लिया। अश्विन बुधवार को मारवाड़ी के पास लावारिस हालत में घूमते हुए मिला।

विमला को युवक से मिलाया तो उसने अपने बेटे को पहचान लिया और सीने से लगा दिया। पांच माह से बेटे की तलाश में घूम रही महिला बेटे को गले लगाकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने मानवता का फर्ज निभाते हुए अपने निजी प्रयासों से अश्विन को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून भेज दिया है। साथ ही महिला को भी उसके साथ भेजने की व्यवस्था की। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!