जोशीमठः बीडीसी बैठक में सदस्यों में रहा आक्रोश, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी–

by | Mar 3, 2023 | चमोली | 0 comments

अधिकारियों पर बरसे ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य– 

जोशीमठः शुक्रवार को विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। सदन में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा उनकी लापरवाही के चलते क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। लंबे समय से विकास कार्यों के प्रस्ताव लटके हुए हैं।

ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने सदन में खूब हंगामा किया। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्र के विकास कार्य लटके हुए हैं। सलूड़ डुंगरा मोटर मार्ग पर जर्जर पुल को लेकर ग्राम प्रधान दिगंबर बिष्ट ने कहा कि एक साल से पुल की मरम्मत की मांग की जा रही है।

पांच ग्राम सभाओं की लाइफ लाइन इस पुल पर किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। चोरमी सदक मार्ग और लाता सडक़ पर जनप्रतिनिधियों ने घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। हाल ही में थेंग गांव मोटर मार्ग पर दुर्घटना के बाद मरीजों को सीधे रेफर करने पर प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई।

कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार तक नहीं हो पा रहा है। सदस्यों ने उर्गम में चिकित्सक के नदारत रहने का मामला भी उठाया।

इस मौके पर कई अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार रवि शाह, महावीर पंवार, दिगंबर बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, उमेश पंवार, मोहन जोशी, लक्ष्मण बुटोला, हीरा सिंह सहित अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!