आक्रोशः विवादित लेख पर गोपेश्वर में भोटिया जनजाति के लोगों का विशाल प्रदर्शन– 

by | Mar 4, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कहा- शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे विधानसभा घेराव, तेज करेंगे आंदोलन, पुलिस अधिकारियों ने ये रखा अपना पक्ष– 

गोपेश्वरः इंटरनेट मीडिया में चल रहे एक विवादित पोस्ट से भोटिया जनजाति के ग्रामीणों में उबाल है। शनिवार को नीती और माणा घाटी के साथ ही विभिन्न प्रांतों से गोपेश्वर पहुंचे जनजाति के ग्रामीणों ने बाजार से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर तक विशाल रैली ‌निकाली, कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यहां एक सभा में तब्दील हुई रैली में आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया में शिक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित की ओर से दिया गया विवादित लेख भ्रामक और समुदाय को बदनाम करने वाला है।

उन्होंने शीघ्र शिक्षक की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन को और भी तेज करने का एलान किया। विभिन्न आंदोलनकारियों ने सभा में अपनी बातें रखीं। जब रैली कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची तो यहां जगह-जगह हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाएं कलक्ट्रेट परिसर के बाहर बैठ गई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र गरोड़िया ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में लिखी गई टिप्पणी बेहद भ्रामक और किसी भी तरह से बर्दास्त करने वाली नहीं है। यह समाज में सभी समुदाय की महिलाओं का अपमान है। शिक्षक की ‌शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए।

बताया गया कि 10 जनवरी को मामला सोशल मीडिया में आया, और 17 जनवरी को मामले में थाने में रिपोर्ट की गई। इसके एक माह बाद 18 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई। जांच अधिकारी नताशा सिंह और संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी नताशा सिंह ने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जितने लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है, लेख का भी अवलोकन किया जा रहा है, शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!