उत्साहः 8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस–

by | Mar 14, 2023 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

 

हिमवीर सदस्याओं ने दी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पुरस्कृत हुई हिमवीर सदस्याएं–

गौचरः 8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानिदेशालय के निर्देशन में हिमवीर सदस्याओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

चीफ पैट्रन (हावा) मुजफ्फर नसीमा के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में हिमवीर सदस्याओं द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। हिमवीर सदस्याओं ने अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी गई एवं इस अवसर पर महिला सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की गई।

अंत में डिप्टी चीफ पैट्रन (हावा) कांती नेगी द्वारा सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार प्रकट करने के उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। जलपान के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।  

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!