पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य और भारी बारिश से जगह-जगह खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से दलदल की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच टंगणी में हाईवे पर आए टनों मलबे के बीच रोड़वेज की बस फंस गई। सवारियों से भरी यह बस जोशीमठ से देहरादून जा रही थी। लोक निर्माण विभाग एनएच की जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया, जिसके बाद हाईवे सुचारू हुआ। क्षेत्रपाल, कोड़िया, गुलबकोटी और लामबगड़ के पास खचड़ा नाले में भी हाईवे बदहाल स्थिति में है। वर्षों से परेशानी का सबब बने पागलनाला में भी बारिश होते ही मलबा और बोल्डर बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही रूक रही है। गनीमत यह है कि इस बार चारधाम यात्रा का संचालन ठप पड़ा हुआ है। यात्रा संचालित होती तो तीर्थयात्रियों को भी जगह-जगह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। फिलहाल सीमा सड़क संगठन और एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें भूस्खलन क्षेत्रों में तैनात हैं। हाईवे के अवरूद्घ होने पर शीघ्र हाईवे को खोलने का काम भी शुरू किया जा रहा है।
भूस्खलन क्षेत्र में फंसी रोडवेज की बस तो सवारियों के उड़े होश, पागलनाला भी पगलाया–
by laxmi Purohit | Aug 13, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...
मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...
शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...
विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...
नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...
नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
