रामपुर पहुंचने पर रिजीनल सेक्रेटरी विनोद प्रकाश का हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Mar 15, 2023 | निर्वाचन, रामपुर | 0 comments

सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा, उत्तराखंड व यूपी के कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत– 

रामपुरः सीडब्ल्यूसी (सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) रामपुर में बुधवार को फैडरेशन ऑफ सीडब्ल्यूसी के नवनिर्वाचित रिजीनल सेक्रेटरी विनोद प्रकाश का यहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों व भूतपूर्व कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के कर्मचारी भी पहुंचे हुए थे। मंगलवार को लखनऊ में समूह महाप्रबंधक से भेंट करने के बाद बुधवार को विनोद प्रकाश रामपुर पहुंचे। सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचने पर उत्तराखंड के जसपुर से पहुंचे वेयरहाउस‌िंग के पूर्व प्रबंधक केके नागर, सुभाष सक्सेना ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मौजूदा कार्यरत कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा हुई। श्री विनोद प्रकाश ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखने की बात कही। कहा कि इस संबंध में जनरल सेक्रेटरी श्री डीएल चंडोक से भी गुजारीश की गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सेंट्रल वेयरहाउसिंग में कार्यरत कर्मचारियों को मिलजुल कर कार्य करने और फैडरेशन में अपनी आस्था रखने की बात भी कही गई। कहा गया कि फैडरेशन हर कर्मचा‌री के हितों की रक्षा करेगा। 

उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। श्री रविंद्र सिंह बिष्ट ने भी फूल माला पहनाकर विनोद प्रकाश का अभिनंदन किया। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!