दुखदः तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल नौ साल के बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा–

by | Mar 19, 2023 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अपने दादा दादी के साथ बाजार आया था दक्ष, पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले —

अगस्त्यमुनिः रायड़ी गांव से अपने दादा-दादी के साथ बाजार आया नौ साल का राज दोपहर में करीब ढाई बजे बाइक की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से राज के घर में कोहराम मचा है।

रविवार को रायड़ी गांव के  देवराज का नौ वर्षीय बेटा दक्ष राज अपने दादा-दादी के साथ बाजार आया था। पुराना देवल, देवनगर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राज गंभीर रुप से घायल हो गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उसकी ढूंढखोज शुरु कर दी है। अगस्त्यमुनि बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह बच्चा अपने दादा-दादी के साथ किसी सत्संग समारोह में आया था, वह सड़क पार कर रहा था कि यह घटना घटी। 
विजयनगर में पार्किग की उचित व्यवस्था न होने और सड़क किनारे आड़े-तिरछे लगे वाहनों से भी कई बार दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। चारधाम यात्रा के दौरान समस्या और भी बढ़ जाती है। पुलिस प्रशासन को नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!