चमोलीः गाड़ी गांव में आयोजित हुआ बालशोध मेला, परोसे गए पहाड़ी पकवान–

by | Mar 20, 2023 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

मेले का हुआ भव्य आयोजन, बच्चों के साथ माताओं ने भी किया नृत्य– 

गोपेश्वरः अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को निजमुला घाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ी में  बालशोध मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में जहां एक ओर बच्चों ने कई तरह की प्रदर्शनी लगाई गई, वहीं ग्रामीणों ने भी कई उत्पादों और पहाड़ी पकवानों के स्टॉल लगाए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दी।

प्राथमिक विद्यालय के बालशोध मेले में बच्चों ने गांव के इतिहास पर एक शानदार प्रदर्शनी लगाई। जिसमें गांव के बारे में कई तरह की जानकारियां दी गई थी। इसके अलावा बच्चों के साथ गांव की महिलाओं ने लोक गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने पहाड़ी खाने के स्टॉल भी लगाए। जिसमें भंगजीरे की चटनी, अरसे, रोटने, गुलगुले, चंद्रा की सब्जी, भट्ट की दाल, झंगोरे की खीर आदि शामिल थे। इसके अलावा हैंडक्राफ्ट की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला संयोजक जगमोहन चोपता ने बच्चों से उनके शोध कार्य पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोजनी भंडारी, शिक्षिका सीमा नौटियाल, मीनाक्षी राणा, शिक्षक हरीश नौटियाल, दीवान सिंह नेगी, प्रभात रावत, कुंवर सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। मेले में सभी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रंगारंग आयोजन हुआ। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!