बदरीनाथ। चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को दो दिवसीय नर-नारायण जयंती कार्यक्रम शुरू हो गया है। भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची। इस वर्ष कोरोना के चलते नर-नारायण जयंती सूक्ष्म रूप से मनाई जा रही है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे श्री बदरीनाथ मंदिर के रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी ने भगवान नर-नारायण उत्सव मूर्ति का अभिषेक एवं पूजन किया। तत्पश्चात नायब रावल अमरनाथ नम्बूदरी के साथ भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी मौजूद रहे। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह एवं पुलिस कर्मी, आईटीबीपी के जवान भी इस मौके पर मौजूद रहे। उत्सव डोली यात्रा में सम्मिलित देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पुजारीगणों ने सामाजिक दूरी पालन कर कोविड गाइड लाइन का पालन किया। दिनभर भगवान बदरीनाथ अपनी माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे। बदरीनाथ जी की सभी पूजाएं माता मूर्ति मंदिर में संपन्न होंगी।
दिनभर अपनी माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे भगवान बदरीनाथ–
by laxmi Purohit | Aug 13, 2021 | आस्था, चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...
उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...
शिक्षा निदेशालय में उच्च अधिकारियों से मिला गांव का प्रतिनिधि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...
पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...
लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...

