सामाजिक दायित्वः आईटीबीपी ने सीमांत गांवों में बांटी खेल सामग्री–

by | Mar 22, 2023 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

सीमा की निगेहबानी के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी आगे रहता है बल–

गोपेश्वरः गौचर में स्थित भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आईटीबीपी) 8वीं वाहिनी की ओर से जिले के सीमांत गांवों में खेल सामग्री वितरित की। बल की ओर सीमावर्ती गांवों में खेलकूद और प्रतिस्प्रद्र्धा की भावना के विकास के लिए यह सामग्री वितरित की गई।

आईटीबीपी 8वीं वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के निर्देशन में बटालियन की ओर से नियुक्त प्राधिकारी सहायक सेनानी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सामग्री वितरित की गई। दो दिनों तक बटालियन की ओर से नीती, गमशाली, बम्पा, मेहर गांव, कैलाशपुर, फरकिया, मलारी, भीमतला गांवों में निशुल्क खेल सामग्री दी गई।

इस दौरान प्राधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि आईटीबीपी 8वीं वाहिनी सीमांत क्षेत्र के गांवों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित करती है। देश की प्रगति और विकास में सीमांत गांवों महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि यहां रहने वाले सभी लोग आईटीबीपी के साथ देश की सुरक्षा में एक सच्चे प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। सामग्री वितरित कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट (कमान अधिकारी) सुयोग्य कुमार धल, उप सेनानी डा. बृजेश कुमार ने अध्यक्षता की। बल की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों की ग्रामीणों ने भी प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि देश सुरक्षा के साथ ही बल सामाजिक द‌ायित्वों की पूर्ति के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।

Latest News

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!