पीपलकोटीः  स्वच्छता में आम जनता की सहभागिता जरुरी–

by | Mar 25, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments


नगर पंचायत पीपलकोटी ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक, कूड़ा निस्तारण पर हुई चर्चा–

पीपलकोटीः  नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गीला और सूखा कूड़ा निस्तारण के संबंध में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई। वार्ड एक नौरख गांव में आयोजित बैठक में अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठान, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के साथ ही नगर में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में आम जनता का सहयोग बेहद जरुरी है। इस दौरान स्वच्छता रैली भी आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर सभासद धर्मेंद्र सिंह राणा, महावीर राणा, संदीप पटवाल, अनिल रावत, अतुल राणा, सूरज, देवेंद्र लाल, प्रवीण कंडेरी, त्रिलोक, बलवीर, ममता, दीपा, चंपा, मीरा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। चारधाम यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया।

अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि देश-विदेश से तीर्थयात्री और पर्यटक जनपद में पहुंचते हैं। स्वच्छता से ही तीर्थयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के शेष कार्यों को यात्रा से पहले निपटा देने के लिए कहा है। कहा गया कि नगर पंचायत के दायरे में कई जगहों पर अभी कार्य आधा अधूरा है, जिससे यहां साफ-सफाई भी नहीं हो पा रही है। 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!