संस्कृतिः हितमोली में पांच साल बाद हो रहा रामलीला का मंचन, दर्शकों में उत्साह– 

by | Apr 8, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गुरु व‌शिष्ट के साथ गए राम-लक्ष्मण, जनकपुरी में हुआ सीता जन्म का मनमोहक मंचन– 

नंदानगरः पर्यटन व धार्मिक स्थली मटई के हितमोली गांव में इन दिनों रामलीला का मंचन चल रहा है। पांच सालों के लंबे अंतराल के बाद शुरु हुई रामलीला को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। हितमोली के अलावा सेमा, खलतरा, पगना, कांडई, मोठा आदि गांवों के दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। रामलीला मंचन के बीच-बीच में छात्राओं की ओर से गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लीलानंद पुरोहित के मार्ग निर्देशन में चल रही रामलीला के चौथे दिन जनकपुरी में सीता जन्म और अयोध्या में राजा दशरथ से आज्ञा लेकर राम और लक्ष्मण ने गुरु वशिष्ट जी के साथ महायज्ञ की रक्षा के लिए प्रस्थान किया। कलाकारों के अभिनय से दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला मंचन में ग्रामीण बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। 

रामलीला मंचन में समिति के अध्यक्ष लीलानंद पुरोहित के अलावा सचिव दिनेश चंद्र, संयोजक और उप संयोजक श्रीकृष्ण पुरोहित (दो अलग-अलग), संरक्षक ग्राम प्रधान प्रभात पुरोहित, कोषाध्यक्ष नवीन पुरोहित के अलावा कई सदस्य अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।  

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!