सतर्कताः कोविड से डरने की नहीं, हराने की आवश्यकता है- स्वास्थ्य सचिव–

by | Apr 11, 2023 | कोरोना, देहरादून | 0 comments

दून मेडिकल कॉलेज में हुआ कोरोना का मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य सचिव ने लिया जायजा– 

देहरादूनः कोविड से डरने की नहीं, कोविड को हराने की आवश्यकता है-यह बात सचिव स्वास्थ्य डाॅ0 आर0 राजेश कुमार द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्देशित मॉक ड्रिल के द्वितीय दिवस पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। सचिव स्वास्थ्य ने चिकित्सालय में पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू, वेंटीलेटर, बेड इत्यादि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय रोगी हैं जिनमें अधिकतर सामान्य लक्षण के साथ है व होम आइसोलेटेड है।

कुछ ही रोगियों को चिकित्सालय में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ रही है। सचिव स्वास्थ्य द्वारा आम जनमानस से कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने की अपील की गई। सचिव स्वास्थ्य ने सभी चिकित्सकों को रोगियों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों वृद्ध लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग तत्पर एवं तैयार है।

किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आमजनमानस को सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से मुस्तैद है। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य/निदेशक चिकित्सा शिक्षा राजकीय दून मेडिकल काॅलेज डाॅ0 आशुतोष सयाना, डाॅ0 अजय नगरकर, अपर परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति, डाॅ0 पंकज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!