बवालः कार और स्कूटी की टक्कर होने के बाद हाईवे पर ही जमकर हुआ विवाद, मारपीट–

by | Apr 12, 2023 | ब्रेकिंग, रुड़की | 0 comments


होमगार्ड के जवान से भी हुई नोकझोंक, हाईवे पर लगा जाम, लोगों के बीच बचाव करने पर शांत हुआ मामला– 

रुड़कीः बुधवार शाम को हाईवे पर एक कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि वहां चारों ओर से वाहनों का जाम लग गया। कार और स्कूटी सवार के बीच जमकर मारपीट भी हुई। बाद में बीच बचाव कर लोगों ने मामला शांत करवाया। 

हुआ यूं कि सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में डमडम चौक पर वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक स्कूटी सवार खंजरपुर की तरफ से आया। जिसकी टक्कर हाईवे से गुजर रही कार से हो गई। इस पर कार सवार ने अभद्रता कर दी। अभद्रता करने पर मामला बढ़ गया और कार व स्कूटी सवार में बीच हाईवे पर जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट होता देख हाईवे से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने दोनों में बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आपस में झगड़ा करते रहे। जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। काफी देर तक दोनों हाईवे पर आपस में भिड़ते रहे। इस बीच लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। हाईवे पर जाम लगने से लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!