दहशतः विधायक के सामने आ धमका बाघ, विधायक के गनर ने की हवाई फायरिंग–

by | Apr 16, 2023 | ब्रेकिंग | 0 comments

बाल-बाल बचे विधायक, एक दिन पहले बाघ ने गांव के एक व्यक्ति को बनाया था अपना निवाला–

कोटद्वारः  नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में जाते वक्त लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत को आदमखोर बाघ का सामना करना पड़ा। बाघ को अपने सामने देखकर विधायक के होश उड़ गए। विधायक के साथ चल रहे उनके गनर ने हवाई फायरिंग की, तब जाकर बाघ जंगल की ओर भाग गया।

नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में शनिवार रात को बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को अपना निवाला बना दिया था। बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले रह रहा था। उनकी पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी। रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकला था।

उसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। रविवार को सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में बुजुर्ग का अघखाया शव पड़ा मिला। सिमली गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। रविवार को लैंसडाउन विधायक ने प्रभावित गांव में जाकर ग्रामीणों से भेंट की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा। 

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!