चमोलीः गोपेश्वर पहुंचे हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय खरोड़िया, बेटी का जन्मदिवस मनाया– 

by | Apr 18, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

खरोड़िया ने बातचीत में दी कई जानकारियां, यहां के मंदिरों को देश-दुनिया में देंगे पहचान– 

गोपेश्वरः खरोड़िया फिल्मस के डायरेक्टर व हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय खरोड़िया अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां नगर के मुख्य तिराहे पर स्थित ग्रीन वैली होटल में अपनी बिटिया का पहला जन्मदिवस मनाया। युवा फिल्म अभिनेता अक्षय खरोड़िया के ससुर डा. ललित पुनेठा गोपेश्वर जिला अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन और पत्नी डॉ. दिव्या पुनेठा भी यहां महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं।

अक्षय खरोड़िया अपनी बेटी के पहले जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से पर्यटन और धार्मिक नगरी गोपेश्वर, चमोली पहुंचे। बातचीत में अक्षय खरोड़िया ने बताया कि उनका देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वे जल्द ही भारत के 108 मंदिरों का भ्रमण करेंगे और उन पर फिल्म तैयार करेंगे। इनमें उत्तराखंड के मंदिरों को भी शामिल किया जाएगा। यहां कई मंदिर ऐसे हैं जहां तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की पहुंच नहीं है। अमूमन यात्री उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को ही जानते हैं।

उन्हें यहां के अन्य मंदिरों से भी रुबरु कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां की आवोहवा स्वास्थ्य वर्धक है। यहां से जाने का मन नहीं करता है। 2019 में सुनील सेट्ठी के बैनर से रिलीज हुई हिंदी फिल्म कैंडी ट्वीस्ट के मुख्य अभिनेता अक्षय खरोड़िया थे। इसके अलावा स्टार प्लस के धारावाहिक पांडिया स्टोर में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय अभी तक विभिन्न कंपनियों के करीब 300 विज्ञापन भी कर चुके हैं। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!