मॉक ड्रिलः गोपेश्वर मंदिर मार्ग के पास मकान और गौशाला में लगी आग, रेस्क्यू हुआ– 

by | Apr 20, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

फायर का वाहन भी पहुंचा, पुलिस, जिला प्रशासन व अन्य विभागों ने चार जगह पर आयोजित किया मॉक ड्रिल

गोपेश्वरः  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर और किसी अप्रिय घटना से निपटने और तैयारियों को परखने के लिए चार जगह पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें विभागों की तैयारी और त्वरित रिस्पांस को देखा गया।

पहले मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन गोपेश्वर ने मंदिर मार्ग के पास मकान और गौशाला में आग लगने की सूचना दी। जिसमें पुलिस, फायर, चिकत्सकों के अलावा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किए। दूसरे मॉक ड्रिल में थाना जोशीमठ तपोवन में भूकंप आने की सूचना मिली।

जिसमें पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, ग्रीफ, लोनिवि, सीआईएसएफ, फायर और अस्पताल से कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तीसरे मॉक ड्रिल में चमोली थाना को सूचना मिली कि बाजपुर चाड़ा पर जाम की स्थिति बनी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सैकोट की तरफ डायवर्ट करते हुए यातायात सुचारू कराया। चौथे मॉक ड्रिल में कर्णप्रयाग कोतवाली को चटवापीपल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस, होमगार्ड, एसडीआरएफ, फायर, आईटीबीपी, परिवहन, तहसील और सीएचसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!