सदगुरु कृपाः बदरीनाथ धाम में छह माह के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन हुआ शुरु– 

by | Apr 29, 2023 | चमोली, संस्कृति, सामाजिक कार्य | 0 comments

सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के मार्ग दर्शन में शुरु हुआ भंडारा, अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ– 

बदरीनाथः सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के मार्ग दर्शन में बदरीनाथ धाम में 10वां विशाल भंडारा भी शुरु हो गया है। तीर्थयात्रियों के लिए यह भंडारा छह माह तक आयोजित होगा। बस अड्डे के समीप सदगुरु आश्रम प्रांगण में आयोजित भंडारे में सैकड़ों तीर्थयात्रियों और साधु-संतों को प्रसाद वितरित किया गया।

महात्मा विनोद ने बताया कि बीते दस सालों से सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के मार्ग दर्शन में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा यात्रा समाप्ति तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, सेना की ओर से भी माणा रोड के समीप भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी, अल्मोड़ा के एसडीएम केएन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। सदगुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के मार्ग दर्शन में शुरु हुए भंडारे में प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थयात्री और साधु-संत प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। ‌अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और एसडीएम कुमकुम जोशी ने निशुल्क भंडारा शुरु किए जाने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में सद्गुरु आश्रम सनातन धर्म के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी कर रहा है। 

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!