मानवता की मिसालः बदरीनाथ धाम में सामने आया चमोली पुलिस का मानवीय चेहरा–

by | May 2, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

धाम में लगातार मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को हो रही परेशानी, पुलिस दिखा रही मानवता–

बदरीनाथः उत्तर प्रदेश से श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन को आई एक महिला मन्दिर परिसर में काफी देर से श्रद्धालुओं की भीड़ में होने के कारण चक्कर खाकर गिर गई थी।  इसी दौरान मन्दिर परिसर में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह महोदया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ कैलाश चन्द्र भट्ट की नजर उक्त महिला पर पड़ी तो वे तत्काल श्रद्धालुओं के बीच फंसी महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े.

तथा महिला को भीड़ के बीच से गोदी में उठाकर मुख्य मंदिर क्षेत्र में लाए तथा वहां एसडीआरएफ टीम की मदद से प्राथमिक उपचार देकर उक्त महिला को बचाया गया। कुछ देर पश्चात जब महिला की तबीयत ठीक हो गई तो उसे सुरक्षित मन्दिर दर्शन कराए गए

तथा भीड़ से हटाकर वापस उसके गंतव्य को भेजा गया। जनपद पुलिस की इस मानवतापूर्ण मदद के लिए महिला तथा महिला के परिजनो तथा अन्य श्रद्धालुओं द्वारा जनपद चमोली पुलिस का आभार प्रकट किया है। वहीं, पलवल हरियाणा से बैकुण्ठ धाम के दर्शनों के लिए आए ललित शर्मा पुत्र टेकचंद शर्मा जो कि दिव्यांग थे । श्री हरि दर्शन के लिए मंदिर की सीढ़ियों में चढने व उतरने में असहाय महसूस कर रहे थे,तभी वहाँ ड्यूटी में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह दौड़कर उनके पास गए व उन दिव्यांग श्रद्धालु को सहारा देकर हरि दर्शन करवाए । तत्पश्चात मंदिर की सीढ़ियों से सकुशल नीचे उतारकर गंतव्य तक पहुँचाया। दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुलिस के इस जवान को ढेर सारी दुआएं दी गयी।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!