निराशा: नामी गिरामी ह​स्तियों के गांव को आज भी सड़क का इंतजार–

by | May 6, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

गांव में बचे अब मात्र 20 परिवार, दस सालों में 40 परिवार कर चुके अपने पैतृक गांव से पलायन, लंबी दूरी होने पर गांवों में नहीं हो रहे अब शादी समारोह–

गोपेश्वर: सांस्कृतिक और एतिहासिक गांव सकंड आज सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इस गांव की कई नामीगिरामी ह​स्तियां देश में उच्च पदों पर तैनात हैं, लेकिन निराशा इस बात की है कि आज तक इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए किसी भी स्तर पर पहल नहीं हुई है। बता दें कि सकंड मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय चंद्रबल्लभ पुरोहित और स्वर्गीय प्रकाश पुरोहित जयदीप का पैतृक गांव है।

वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भेरणी गांव के तंतोली नामक तोक से सकंड गांव के लिए चार किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। जिसके बाद सड़क निर्माण के प्रथम चरण के लिए लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग की ओर से 49.20 लाख का आगणन शासन को भेजा गया, लेकिन आज तक यह आगणन शासन की अलमारियों में धूल फांक रहा है।

आज भी सड़क के अभाव में सकंड गांव के ग्रामीण नंदप्रयाग से करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। गांव के लिए खड़ी चढ़ाई, कैंचीदार पगडंडी को पार करने में बुजुर्ग थक चुके हैं। जिससे उनके परिवार अब शहरी क्षेत्रों में बस गए हैं। गांव में अब कुछ ही परिवार रह गए हैं।

गांव में सड़क पहुंचाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद ममगाईं, बालकृष्ण पुरोहित, शिवशरण, पूर्व सरपंच इंद्रमणि चमोला, किसान नेता शंभू प्रसाद पंत आदि का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायकों को लि​खित और मौ​खिक रुप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक भी सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाई है। कहा कि जब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंच जाती, संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!