पहल: चमोली जिले के 21 हजार निरक्षरों को साक्षर बना रहे ज्ञान मित्र–

by | May 16, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

जिला प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत साक्षरता के लिए जिले में चलायी जा रही समर्थ गांव योजना, मिल रहे अच्छे परिणाम–

गोपेश्वर: चमोली जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समर्थ गांव योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाया जा रहा है। जिले में 21549 लोग चिह्नित किए गए हैं जो निरक्षर हैं, इन लोगों को 5249 ज्ञान मित्रों के माध्यम से साक्षर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को आयोजित बैठक में अभियान की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बैठक में अभियान को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। योजना को जन आंदोलन बनाकर इसमें सबका सहयोग लिया जाए। यह एक सहभागी और स्वंयसेवी योजना है। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करें। निर्धारित समय पर साक्षरता कार्यों का मूल्यांकन करें, जो साक्षर हो गए हैं उनका तीसरी पार्टी से सत्यापन कराएं। जिन बुजुर्गों की आंखें कमजोर हैं उनकी जांच कराकर चश्में उपलब्ध कराएं।

मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने योजना में ज्ञान मित्र का कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक, विद्यार्थियों, स्वंय सेवी संस्थाओं से पूरी लगन के साथ कार्य करते हुए सहयोग करने को कहा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि योजना के तहत 2024 तक जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 1573 पुरुष और 19976 महिला चिह्नित किए गए हैं जो निरक्षर हैं। इनको 5249 ज्ञान मित्रों के माध्यम से साक्षर बनाया जा रहा है। जिला, ब्लॉक और संकुल स्तर पर पुस्तिका और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई गई है। ज्ञान मित्र सप्ताह में तीन दिन आपसी सहमति से समय निर्धारित कर निरक्षरों को पढ़ा रहे हैं।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!